slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
आईपीएस संजय गुंज्याल को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक - मोनाल एक्सप्रेस

आईपीएस संजय गुंज्याल को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक

देहरादून। उत्तराखंड कैडर के आईपीएस संजय गुंज्याल को राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया है। वह वर्तमान में आईजी आईटीबीपी के पद पर हैं। यह सम्मान उन्हें आईटीबीपी में अति कठिन क्षेत्रों में तैनाती के दौरान उनकी असाधारण सेवा के लिए दिया गया था। बीते मंगलवार को आईटीबीपी की स्थापना दिवस परेड में ओडिशा के भुवनेश्वर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया है।

संजय गुंज्याल उत्तराखंड कैडर के 1997 बैच के आईपीएस हैं। हरिद्वार महाकुंभ मेला के सफल आयोजन के लिए भी उन्हें ताम्र पत्र से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक, प्रधानमंत्री जीवन-रक्षा पदक, संयुक्त राष्ट्र और राज्य अतिविशिष्ट-सेवा जैसे विभिन्न पदक उन्हें प्राप्त हो चुके हैं। उन्हें डीजी आईटीबीपी इन्सिग्निया गोल्ड डिस्क से भी सम्मानित किया गया है। साल 2013 में केदारनाथ आपदा के दौरान डीआईजी गढ़वाल के पद पर रहते हुए गुंज्याल ने राहत एवं बचाव के लिए बेहतरीन कार्य किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *