मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून। आज 03-02-26 को कन्ट्रोल रूम के माध्यम से थाना कालसी को सूचना प्राप्त हुई कि मीनस मार्ग पर क्वानू के पास हिमाचल रोडवेज की एक बस खाई में गिर गई है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ की टीमों को अवगत कराते हुए थाना कालसी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर राजस्व क्षेत्र क्वानू के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर सडक से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई थी। पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीमों द्वारा मौके पर राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ करते हुए घायलों को बाहर निकाला गया, प्रार्थमिक जानकारी में उक्त बस के नेरवा से पौंटा की ओर जाने तथा बस में 36 लोगों के सवार होने की जानकारी प्राप्त हुई है। दुर्घटना में 04 लोगो (02 महिला, 02 पुरूष) की मौके पर मृत्यू हो गई। घायलों को पुलिस द्वारा उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है। बस सवार व्यक्तियों से जानकारी करने पर प्रथम दृष्टया एक छोटे वाहन द्वारा बस को ओवरटेक करने के दौरान बस के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होना ज्ञात हुआ है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी की जा रही है।
*विवरण मृतक व्यक्ति
1- यासमीन बेगम पत्नी नेक मौहम्मद निवासी – ग्राम- क्यारला, नेरवा, हिमाचल प्रदेश, उम्र- 46 वर्ष
2- रिचा पत्नी वीरेन्द्र निवासी: ग्राम- बिजमल, तह०- नेरवा, शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र- 30 वर्ष
3- धन बहादुर पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम- क्यारला, नेरवा, हिमाचल प्रदेश
घायल व्यक्ति :::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::: 1- दिनेश कुमार पुत्र मोहन सिंह निवासी: ग्रा0- पोपाट, शिमला, हिमाचल प्रदेश उम्र 54 वर्ष (ड्राइवर)* ( ग्राफिक एरा अस्पताल में उपचाराधीन है।)