Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388
साहब,” मेरा पति अक्सर रात को आइने के सामने लिपस्टिक, नेल पॉलिश लगाता है” - मोनाल एक्सप्रेस

साहब,” मेरा पति अक्सर रात को आइने के सामने लिपस्टिक, नेल पॉलिश लगाता है”

  देहरादूनः साहब,” मेरा पति अक्सर रात को आइने के सामने महिलाओं की तरह श्रृंगार करता है। लिपस्टिक, नेल पॉलिश लगाता है।” एक दिन रात को उसकी नींद खुली तो उसे श्रृंगार करता देख मैं अचंभित रह गई। ससुराल पक्ष ने शादी से पहले पति के समलैंगिक होने की बात छिपाई थी। हरिद्वार की युवती ने महिला आयोग में यह शिकायत की है। युवती ने बताया कि उसकी शादी इस साल फरवरी में यमुनानगर (हरियाणा) के युवक से हुई थी। उनकी अरेंज मैरिज परिचित के माध्यम से हुई थी। वर पक्ष ने दहेज में कार मांगी थी। कन्या पक्ष ने 21 लाख कैश और गाड़ी दी थी। 18 तोला सोना भी दिया था। शादी में 80 लाख रुपये खर्च किए। युवती ने बताया कि शादी से पहले लड़के से मिलने के लिए कहते थे, लेकिन वह कभी नहीं आया। रात 10 बजे के बाद लड़की को फोन नहीं करता था और कहता था कि वह जल्दी सो जाता है। उसने अपनी छवि एक संस्कारी लड़के की बनाई थी। सिर्फ मैसेज में बात करता था। शादी के बाद लड़के के माता-पिता ने कहा कि लड़का मानसिक रूप से कमजोर है, इसलिए वह फिलहाल संबंध नहीं बना पाएगा। लड़के की मां ने यह बात किसी को न बताने के लिए कहा था। युवती ने महिला आयोग से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *