थाली में मीट कम परोसी तो रेस्टोरेंट संचालक दंपती पर झोंका फायर


देहरादून: बीती शुक्रवार रात कुछ दबंग प्रेमनगर स्थित करी किंगडम रेस्टोरेंट्स में डिनर करने गए। इस दौरान थाली में मीट (चिकन) के पीस कम दिखाई देने पर दबंगों का पारा चढ़ गया। आरोप है कि उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक दंपती पर फायर झोंक दिया। गनीमत यह रही कि किसी को गोली नहीं लगी। मामला बढ़ता देख आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। कार की नंबर प्लेट के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। अशोक सेन निवासी प्रेमनगर ने बताया कि उनका प्रेमनगर में करी किंगडम नाम का रेस्टोरेंट्स है। रात करीब 11:30 बजे दो युवक खाना खाने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीट कम परोसने को लेकर वहां हंगामा किया। आरोपियों में से एक ने खुद को हरियाणा के मंत्री का रिश्तेदार बताया और पिस्तौल निकाल कर फायर झोंक दिया। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *