Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388
नगर आयुक्त और कर्मचारियों को हनक दिखानी पड़ी महंगी, विधायक समेत पांच पर मुकदमा - मोनाल एक्सप्रेस

नगर आयुक्त और कर्मचारियों को हनक दिखानी पड़ी महंगी, विधायक समेत पांच पर मुकदमा

 देहरादून: नगर निगम देहरादून में जाकर नगर आयुक्त और दो कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने के आरोप में शहर कोतवाली पुलिस ने विधायक समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में नगर निगम वाहन चालक संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव धीरज भारती ने बताया कि मंगलवार को एक विधायक अपने साथियों के साथ नगर निगम पहुंचे और वरिष्ठ लिपिक पवन थापा तथा अंकुश सोनी के साथ गाली गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद विधायक, नगर आयुक्त गौरव कुमार के ऑफिस में गए और उन्हें भी गलियां दी। इस घटना के बाद आक्रोशित नगर निगम के कर्मचारी संघो ने हड़ताल कर दी, जिस कारण शहर में कूड़ा उठान, स्ट्रीट लाइट, विभिन्न प्रमाण पत्र बनाने, कर वसूली की व्यवस्था ठप हो गई। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने विधायक और उनके चार अन्य साथियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार को देहरादून शहर में करीब 400 टन कूड़ा नहीं उठा। निगम के कर्मचारी संघ ने हड़ताल कर परिसर में प्रदर्शन किया और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *