Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388
डांस प्रैक्टिस को ऋषिकेश आया दिल्ली का युवक गंगा में डूबा - मोनाल एक्सप्रेस

डांस प्रैक्टिस को ऋषिकेश आया दिल्ली का युवक गंगा में डूबा

देहरादून : डांस प्रैक्टिस के लिए ऋषिकेश के पास लक्ष्मणझूला क्षेत्र में आया दल का सदस्य नहाते हुए गंगा में डूब गया।

पुलिस के अनुसार, दिल्ली से 22 सदस्यीय दल कुछ दिन पूर्व लक्ष्मणझूला के फूलचट्टी क्षेत्र में आया था। यह ग्रुप यहां रिजॉर्ट में रुका था तथा गंगा तट पर प्रतिदिन डांस प्रेक्टिस के लिए जा रहा था। मंगलवार को ग्रुप का आखिरी डांस प्रैक्टिस था। डांस प्रैक्टिस के बाद ग्रुप के कुछ सदस्य गंगा में नहाने के लिए चले गए। जिनमें से 22 साल का हिमांशु गोनियाल निवासी बुराड़ी, नई दिल्ली बह गया। उसके साथियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि युवक की तलाश के लिए देर सायं तक सर्चिंग अभियान चलाया गया, मगर युवक का फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को फिर से तलाशी अभियान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *