slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
महिला पर लगाया पति को जहर देकर मारने का आरोप, आरोपी पर मुकदमा - मोनाल एक्सप्रेस

महिला पर लगाया पति को जहर देकर मारने का आरोप, आरोपी पर मुकदमा

देहरादून: नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र की एक महिला ने दूसरी महिला पर अपने पति को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने पर नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने आरोपी महिला पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। रीता ने पुलिस को बताया कि उसका पति एसडीएम कार्यालय के पास पार्किंग में पर्ची काटता था। सात सितंबर को वह घर में नहीं थी। इसी बीच एक महिला आई और उसने पति को जहर पिला दिया। गंभीर हाल में उन्हें कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला ने बताया कि उनका बेटा घर पर ही था। इसलिए उसे पूरा घटनाक्रम पता है। उसी ने उन्हें मामला बताया था। थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि आरोपी रजनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *