देहरादून: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को कांग्रेस कार्य समिति घोषित की, जिसमें उत्तराखंड से दो नाम शामिल किए गए हैं। स्थायी आमंत्रित सदस्यों में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और विशेष आमंत्रित सदस्यों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को सम्मिलित किया गया है। दोनों ही नेताओं का उत्तराखंड में अपना एक अलग जनाधार है। साथ वह संगठन में मजबूत पकड़ रखते हैं। विपक्ष में रहते हुए दोनों जनमुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। कांग्रेस में दोनों वर्तमान में उत्तराखंड में कद्दावर नेताओं में शुमार हैं।