चारधाम यात्रा का संचालन कर रही संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति में संजय शास्त्री को अध्यक्ष, मनोज ध्यानी को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया

देहरादून : चारधाम यात्रा का संचालन कर रही संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति में सर्वसम्मति से गढ़वाल मंडल कान्ट्रैक्ट कैरीज कंपनी के अध्यक्ष संजय शास्त्री को अध्यक्ष व यातायात पर्यटन एवं विकास सहकारी संघ लिमिटेड कंपनी के अध्यक्ष मनोज ध्यानी को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है। बीते रविवार को जीएमओ कार्यालय में आयोजित सभी नौ परिवहन कंपनियों के अध्यक्षों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस दौरान तय किया गया कि चारधाम यात्रा का संचालन करने वाली संस्था संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति में इस वर्ष भी उत्तराखंड की पहले से संचालित होने वाली प्रमुख नौ परिवहन कंपनियों को ही शामिल किया जाएगा।
संजय शास्त्री ने कहा कि विभाग की ओर से बाहरी वाहनों को छूट देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकार ऐसे वाहनों पर रोक लगाए और उत्तराखंड के वाहन स्वामियों को प्राथमिकता प्रदान करें। साथ ही व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीइनटीडी) की बाध्यता समाप्त की जाए। बैठक में जीएमओ के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल, टीजीएमओ के अध्यक्ष जितेंद्र नेगी, यातायात परिवहन कंपनी के उपाध्यक्ष नवीन रमोला, रूपकुंड कंपनी के अध्यक्ष भोपाल सिंह नेगी, जीएमसीसी के संचालक सुधीर राय, गढ़वाल मंडल बहुउद्देशीय सहकारी समिति के संचालक विनोद भट्ट, रूप कुंड कंपनी के सचिव देवेंद्र सिंह रावत, सीमांत सहकारी समिति के सचिव नंदन सिंह भंडारी, संचालक चरण सिंह गढ़िया, जीएमओ के संचालक कुंवर सिंह रावत, नरेंद्र सिंह नेगी, नवीन तिवाड़ी, हर्ष सिंह रावत, यशवंत सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *