फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी ने वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. चिराग बहुगुणा और दो अधिवक्ताओं को किया सम्मानित
देहरादून, 6 नवंबर। मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक संस्था फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी की ओर से समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले तीन पेशेवरों को सम्मानित किया गया। संस्था ने वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. चिराग बहुगुणा को ‘व्हाइट कोट लेजेंड अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता राजेश प्रताप और जिला न्यायालय देहरादून के अधिवक्ता कुलदीप कुमार भारद्वाज को ‘ब्लैक कोट लेजेंड अवार्ड 2026’ प्रदान किया गया।
संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष समाजसेवी मनोवैज्ञानिक डॉ. पवन शर्मा और भूमिका भट्ट शर्मा ने सम्मानित हस्तियों को अवार्ड प्रदान किए।
इस अवसर पर डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करना उन्हें प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इस तरह के सम्मान समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने और सकारात्मक योगदान देने के लिए लोगों का हौसला बढ़ाते हैं।
उन्होंने कहा कि समाज में बेहतर बदलाव लाने के लिए विभिन्न पेशों से जुड़े लोगों की सक्रिय भागीदारी और सेवा भावना महत्वपूर्ण है।