:- दौड़, गोला फेंक और जेवलिन थ्रो में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम, सुजल, नितिन, प्रियांशु और अनामिका ने विभिन्न स्पर्धाओं में हासिल किया प्रथम स्थान
टिहरी गढ़वाल। उत्तराखण्ड राजकीय पॉलिटेक्निक बछैलीखाल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का 4 नवंबर को समापन हो गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ 3 नवंबर को ग्राम भरपूर की प्रधान लक्ष्मी देवी और संस्थान की प्राचार्या नर्मदा सिंह ने किया था। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन 100 मीटर पुरुष दौड़ में सुजल ने प्रथम, प्रसून ने द्वितीय और आशुतोष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हिमानी प्रथम, खुशी द्वितीय और तमन्ना तृतीय रहीं। 1500 मीटर पुरुष दौड़ में नितिन ने प्रथम, प्रिंस ने द्वितीय और आर्यन ने तृतीय स्थान हासिल किया।
गोला फेंक के पुरुष वर्ग में इशू प्रथम, नीरज द्वितीय और आर्यन तृतीय रहे। वहीं बालिका वर्ग में हिमानी ने प्रथम, तनुजा ने द्वितीय और तमन्ना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
दूसरे दिन आयोजित जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) के पुरुष वर्ग में प्रियांशु प्रथम, इशू द्वितीय और अशोक तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अनामिका ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय और सिमरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में महिला वर्ग की चैंपियन हिमानी जेठुरी और पुरुष वर्ग के चैंपियन नितिन जेठुरी बने। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकीय इंटर कॉलेज भरपूर के प्रधानाध्यापक अजय उनियाल और संस्थान की प्राचार्या नर्मदा सिंह उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर शोभा पोखरिया, राजेन्द्र सिंह जगवान, विक्रम सिंह, राज आर्य, गोविन्द, इंद्रा, भास्कर, रणजीत सिंह, प्रिंस, दीपक सिंह, संदीप नेगी, कमल किशोर मित्तल, अमित, जय सिंह, अरविंद रावत, फतेह सिंह, विपिन पंवार, अविनाश, प्रशांत और संदीप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।