महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी का देहरादून में भव्य स्वागत, महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत करने और संगठन विस्तार पर मंथन

:- सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासमुंद लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं देहरादून प्रभारी डॉ. भावना डोभाल ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट भी मौजूद रहीं।

इस दौरान महिला मोर्चा की आगामी भूमिका, संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा जनसेवा के संकल्प को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिला कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा भावना के साथ पहुंचने का आह्वान किया।

रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सात अक्टूबर को नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के कारण अभियान का महत्व और बढ़ गया है। अभियान के तहत पूरे महीने विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देहरादून में एक आंगनबाड़ी केंद्र का भी दौरा किया और वहां बच्चों तथा लाभार्थी महिलाओं से मुलाकात की। उन्होंने सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्गों तक पहुंचने पर जोर दिया।

डॉ. भावना डोभाल ने रूपकुमारी चौधरी का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन महिला मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, हिमानी वैष्णवी, महानगर अध्यक्ष सुमन सिंह, सोशल मीडिया संयोजक डॉ. अंजली सेमवाल, जिला सहकारी बैंक उत्तरकाशी की अध्यक्ष शारदा राणा सहित महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *