:- रेड एफएम 93.5 के आयोजन में 30 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों ने किया शानदार प्रदर्शन
देहरादून, 18 सितंबर। डीडी कॉलेज, नींबूवाला में रेड एफएम 93.5 के ‘बजाते रहो’ के संयोजन में कॉलेज के ‘टशनबाज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की पाठ्येतर प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें नई विधाओं से जोड़ते हुए आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। रेड एफएम 93.5 की ओर से यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष विभिन्न कॉलेजों में आयोजित किया जाता है। इसमें प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। चयनित विजेताओं को ग्रैंड फिनाले में आमंत्रित किया जाता है, जहां प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों से चयनित प्रतिभागियों के बीच अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों के कौशल का मूल्यांकन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाता है।
डीडी कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में करीब 30 विद्यार्थियों ने विभिन्न आयामों में अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों का चयन किया गया।
टशनबाज कार्यक्रम के विजेता—
Most Attractive Performance: मंजु नौटियाल एवं ग्रुप
Most Soulful Performance: अंशुल
Most Rocking Performance: अंशिका गुरुंग
D.D. College से फाइनलिस्ट: अंशिका सिंह
SANCO Gold & Diamond ज्वेलरी ड्रॉइंग प्रतियोगिता
कार्यक्रम के अंतर्गत SANCO Gold & Diamond ज्वेलरी ड्रॉइंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में ऋषिका ने प्रथम, रिद्धि प्रजापति ने द्वितीय और ऋचा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत किया। आयोजन ने विद्यार्थियों को रचनात्मक अभिव्यक्ति के साथ अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान किया।