संजीव सिंघल को मंडल अध्यक्ष बनने पर दी बधाई, युवाओं ने जताया विश्वास

पंडित दीनदयाल मंडल की नई जिम्मेदारी संगठन को मजबूती देने में निभाएगी अहम भूमिका : कार्यकर्ता

देहरादून। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पंडित दीनदयाल मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष संजीव सिंघल को नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं एवं युवा साथियों ने उनके आवास पर पहुंचकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि संजीव सिंघल अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के माध्यम से मंडल को और अधिक मजबूत बनाने के साथ ही संगठन की गतिविधियों को नई गति प्रदान करेंगे।

कार्यकर्ताओं ने भगवान बद्री विशाल से उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी। साथ ही उनके यशस्वी, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं।

बधाई देने वालों में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य आलोक कुकरेती के साथ युवा मोर्चा के साथी सारंग गोयल, शुभ कुकरेती, ध्रुव कश्यप, अर्श मलिक, यश रोहिला एवं हर्ष यादव मौजूद रहे।

…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *