भीमताल में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर, 106 से अधिक लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

:- वार्ड नंबर-2 डाकवाला में आयोजित शिविर में लोगों को मिला नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श और औषधियां

भीमताल, 11 अगस्त 2026। आयुष विभाग के अंतर्गत राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल, नौकुचियाताल द्वारा मंगलवार को नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर-2, डाकवाला, भीमताल स्थित सामुदायिक मंच में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय क्षेत्र के 106 से अधिक नागरिकों ने प्रतिभाग कर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श और औषधियां प्राप्त कीं।

शिविर का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सभासद विमला आर्या एवं सभासद रामपाल सिंह गंगोला के साथ जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. बबीता कन्याल, डॉ. प्रदीप महरा, डॉ. लक्ष्मण सिंह राना, डॉ. मो. शकील, डॉ. हेमलता पांगती एवं डॉ. दीपा भट्ट, गोविन्द सिंह मेहरा (उच्च प्रशासनिक अधिकारी) तथा डॉ. सिद्धार्थ ममगाईं (फार्मेसी अधिकारी) द्वारा सामूहिक रूप से किया गया।

स्वास्थ्य शिविर के दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्थानीय नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके साथ ही लोगों को उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अनुरूप आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया तथा नि:शुल्क औषधियां वितरित की गईं।

इस अवसर पर नगर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों के साथ आयुर्वेदिक विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री कमलेश भट्ट, हरदयाल सिंह जैडा कनिष्ठ सहायक हेमन्त धीरेन्द्र सिंह महरा, जमाना प्रसाद एवं भूरे लाल सहित विभाग के कई कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *