:- विद्यार्थियों ने श्री देव सुमन के आदर्शों पर चलकर देशहित में योगदान देने का लिया संकल्प
देहरादून, 25 जुलाई 2026। डी. डी. कॉलेज, देहरादून के सभागार में आज NSS प्रभारी श्री मयंक बंगारी के निर्देशन एवं संयोजन में तरुण, तपस्वी बलिदानी श्री देव सुमन की पुण्यतिथि पूर्ण श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के चेयरमैन श्री जितेंद्र यादव एवं प्राचार्या डा० ज्योत्सना रमोला ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा श्री देव सुमन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
इस अवसर पर सभागार में उपस्थित शिक्षक वृंद ने पुष्प अर्पित कर शहीद श्री देव सुमन को श्रद्धांजलि दी। कॉलेज के चेयरमैन श्री जितेंद्र यादव ने श्री देव सुमन द्वारा देशहित एवं पर्वतीय क्षेत्र के लिए किए गए अविस्मरणीय कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से श्री देव सुमन के आदर्शों और विचारों से प्रेरणा लेकर देशहित में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कला विभाग से कुमारी शीतल, अश्मिता थापा ने अपने वक्तव्य के माध्यम से श्री देव सुमन के जीवन-वृत्त तथा देश और समाज के लिए किए गए कार्यों को प्रस्तुत करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर कॉलेज प्राचार्या डा० ज्योत्सना रमोला ने आभार उद्बोधन में श्री देव सुमन की वीरता एवं देशभक्ति को नमन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को श्री देव सुमन के आदर्शों पर चलने की सीख दी।
कार्यक्रम का संचालन हिंदी संकाय की असिस्टेंट प्रोफेसर डा० क्षमा कौशिक ने किया। इस अवसर पर श्री मयंक बंगारी, डा० संगीता रावत, डा०दिव्यांशी दुबे, डॉ प्रेरणा नेगी, पारुल गोयल, श्री मयंक वर्मा, नवीन कंडवाल, aशिखा रावत, नंदिता दत्त, रिया यादव, साक्षी उनियाल, आदित्य सिंह, अंकित उनियाल आदि उपस्थित रहे।