प्रेमनगर क्षेत्र के निजी स्कूल का मामला, परिजनों की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज; आरोपी न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेजा गया
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में 15 वर्षीय छात्र के साथ अश्लील हरकत और गलत काम करने के आरोप में दून पुलिस ने एक निजी स्कूल के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, प्रेमनगर निवासी एक व्यक्ति ने 20 जुलाई को थाना प्रेमनगर में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र प्रेमनगर क्षेत्र स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ता है। पिछले कुछ समय से वह अकेला और काफी गुमसुम रहने लगा था। परिजनों द्वारा बातचीत करने पर छात्र ने कथित तौर पर विद्यालय के प्राचार्य एवं प्रबंधक डॉ. सार्थक पर उसके साथ अश्लील हरकत और गलत काम करने का आरोप लगाया।
तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में मुकदमा अपराध संख्या 142/26 के तहत पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एफ)/6/7/8 में अभियोग दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी डॉ. एस. वोहरा सार्थक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
डॉ. एस. वोहरा सार्थक पुत्र स्व. जगन्नाथ वोहरा, उम्र 57 वर्ष, स्कूल प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य, निजी स्कूल पौंधा-बिधौली, प्रेमनगर, देहरादून।