घटना: युवक पर किया जानलेवा हमला, बाइक भी की क्षतिग्रस्त

देहरादून: हरिद्वार जिले में रुड़की स्थित तेलीवाला गांव मार्ग पर बाइक सवार युवक पर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उन्होंने उसे जमकर पीटा दिया। जिससे वह घायल हो गया। उसकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। घायल युवक अनुसूचित जाति का है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।


झबरेडा थाना क्षेत्र के लाठर देवा गांव निवासी शिवम का तेलीवाला गांव निवासी कुछ युवकों से विवाद चल रहा है। इसके चलते ही दोनों पक्षों में तनातनी बनी हुई है। शुक्रवार की शाम शिवम बाइक से रुड़की आ रहा था। इसी दौरान अंडरपास के निकट तेलीवाला गांव के युवकों ने उस पर हमला कर दिया। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *