:- अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ और शिक्षक-कर्मचारियों ने जताई खुशी, दी बधाई और शुभकामनाएं
टिहरी गढ़वाल। महादेव मैठाणी को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल के शिक्षक प्रकोष्ठ का जिला संयोजक मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर शिक्षक संगठनों एवं शिक्षक-कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है।
श्री मैठाणी वर्तमान में अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रांतीय महामंत्री हैं तथा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी और पूर्व सभासद भी रह चुके हैं। वह उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच, जनपद टिहरी गढ़वाल के सलाहकार के रूप में भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इससे पूर्व वह नगरपालिका नई टिहरी के सभासद रहने के साथ-साथ माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सहित विभिन्न संगठनों में पदाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं।
अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के पदाधिकारियों एवं शिक्षक-कर्मचारियों ने श्री महादेव मैठाणी को भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा शिक्षक प्रकोष्ठ टिहरी गढ़वाल का जिला संयोजक बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। संघ की प्रांतीय एवं जनपद कार्यकारिणी सहित प्रदेश भर के शिक्षक-कर्मचारियों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति आभार भी व्यक्त किया है।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि श्री मैठाणी को यह महत्वपूर्ण दायित्व मिलना उनकी निरंतर सक्रियता, कुशल कार्यशैली तथा शिक्षक हितों के लिए किए जा रहे सार्थक प्रयासों का प्रतिफल है। उनके इस नए दायित्व से न केवल जनपद के शिक्षक एवं कर्मचारी साथी उत्साहित हैं, बल्कि शासन से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान एवं उनके शीघ्र निराकरण को लेकर भी आशान्वित और आश्वस्त हैं।
इस अवसर पर अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण, प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. योगेश जोशी, कोषाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी, प्रांतीय मंत्री कपूर सिंह पंवार, सुनील पैन्यूली, नीरज बर्मा, मंडलीय अध्यक्ष शिव सिंह रावत, उपाध्यक्ष आर.डी. सिंह एवं महामंत्री बाल मनोज रावत, मंडलीय अध्यक्ष कुमाऊं विशन सिंह मेहता एवं महामंत्री डॉ. महेंद्र सिंह मेहरा, जिलाध्यक्ष टिहरी गढ़वाल शिव सिंह रावत, जिला मंत्री नवीन बडोनी, कोषाध्यक्ष राजेश बहुगुणा, जिलाध्यक्ष देहरादून अनिल नौटियाल, जिला मंत्री विजयपाल सिंह जगवाण, जिलाध्यक्ष चमोली नरेंद्र सिंह रावत, जिला मंत्री दीप चंद्र सती, कोषाध्यक्ष गौरव पुरोहित, जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग बलवीर सिंह रौथाण, जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह बर्तवाल, कोषाध्यक्ष दिगम्बर सिंह पंवार, जिलाध्यक्ष पौड़ी गढ़वाल देवेंद्र कुमार, जिला मंत्री एम.वी. सारंग, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कैंतुरा, जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा हीरा सिंह मेहरा, उपाध्यक्ष प्रकाश खोलिया, जिलाध्यक्ष ऊधम सिंह नगर अजय कश्यप, पुष्कर सिंह पोखरिया, हरि सिंह दिगारी, सुखदेव सिंह फोंदणी, जिला उपाध्यक्ष उत्तम बिष्ट, महिला जिला उपाध्यक्ष अनुराखी बौद्ध, जिला संयुक्त मंत्री गोविन्द सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मनोज रमोला सहित अनेक पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने श्री महादेव मैठाणी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
संरक्षक विनोद बिजल्वाण तथा मार्गदर्शक मंडल के सदस्यों और सहयोगियों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की है।