देहरादून: रुड़की के अंबर तालाब में शुक्रवार देर शाम बाइक सवार युवक को लेनदेन के विवाद में गोली मार दी। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गंंगनहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि घायल मुकीम का पुहाना निवासी युवकों से लेनदेन का विवाद है। इसके चलते ही युवक को गोली मारी गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।