:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ऊर्जा बचत, ईवी नीति, नो व्हीकल डे और कृषि सुधारों पर भी बड़े फैसले
……………………………………………………………………..
ओम प्रकाश जोशी, देहरादून। राज्य सरकार ने पर्वतीय क्षेत्रों में बिखरी कृषि जोतों को एकीकृत कर खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए “उत्तराखण्ड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वैच्छिक/आंशिक चकबंदी प्रोत्साहन नीति-2026” को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल बैठक में इस ऐतिहासिक नीति को स्वीकृति प्रदान की गई। सरकार का मानना है कि इससे पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि, बागवानी और सह कृषि गतिविधियों में व्यापक बदलाव आएगा तथा किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।


