लड़कियों का पीछा करने और घरों में झांकने वाला आरोपी गिरफ्तार

दून पुलिस का सख्त एक्शन:

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का SSP ने लिया संज्ञान, क्लेमेंटाउन पुलिस ने दबोचा आरोपी

देहरादून, 25 अप्रैल 2026। महिला सुरक्षा को लेकर संवेदनशील दून पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लड़कियों का पीछा करने, डराने-धमकाने और घरों में घुसकर तांक-झांक करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग स्वयं एसएसपी देहरादून द्वारा की जा रही थी।

मामला थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र का है, जहां प्रताप मार्ग सुभाष नगर निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि अक्टूबर 2025 से एक युवक क्षेत्र में रहने वाली लड़कियों के साथ छेड़छाड़, पीछा करने और घरों में घुसकर झांकने जैसी हरकतें कर रहा था।

पीड़िता ने यह भी बताया कि 18 अप्रैल 2026 को आरोपी ने उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंचकर दीवार फांदकर अंदर घुसने की कोशिश की। आरोपी की ऐसी हरकतों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके थे।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तुरंत कार्रवाई शुरू की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहेब हुसैन (21 वर्ष) निवासी आशारोड़ी, क्लेमेंटाउन के रूप में हुई है।

🔍 पूछताछ में खुलासा:

आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और रात के समय लड़कियों का पीछा कर उनके घरों में झांकने की घटनाएं करता था। वह पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

⚠️ आपराधिक इतिहास:

थाना पटेलनगर में 2 मुकदमे पहले से दर्ज

छेड़छाड़ और अन्य अपराधों में संलिप्तता

👮 पुलिस टीम:

उ0नि0 मयंक त्यागी

उ0नि0 सुधा रावत

हे0का0 भूपेंद्र कुमार

का0 राजीव कुमार

का0 पॉपीन कुमार

का0 रणवीर शाह

का0 कैलाश पवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *