बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल, उत्तराखंड से दिल्ली तक कई विद्यालयों को मिला लाभ
मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून/टिहरी। समाजसेवी संस्था STOP TEARS ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में अपने सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए एक और सराहनीय कदम उठाया है। संस्था ने Haskoning India Consulting Private Limited के सहयोग से विभिन्न विद्यालयों में कुल 6 आरओ वॉटर कूलर भेंट किए, जिससे सैकड़ों छात्र-छात्राओं को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सकेगी।
विद्यालयों से स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था के लिए लगातार मिल रहे अनुरोधों को गंभीरता से लेते हुए संस्था ने हस्कोनिंग इंडिया से सहयोग का आग्रह किया। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षित पेयजल की आवश्यकता को प्राथमिकता देते हुए कंपनी ने इस प्रस्ताव को तत्काल स्वीकृति दी।
CSR सहयोग के तहत निम्न विद्यालयों में आरओ वॉटर कूलर स्थापित किए गए—
राजकीय इंटर कॉलेज, न्यूली, टिहरी गढ़वाल – 1
राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय, घिल्डियाल गांव, टिहरी गढ़वाल – 1
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भुनका, रुद्रप्रयाग – 1
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, उफल्डा, पौड़ी गढ़वाल – 1
एस (को-एड) वी नं. 3, सेक्टर-IV, डॉ. अंबेडकर नगर, नई दिल्ली – 2
Haskoning India Consulting Private Limited और STOP TEARS द्वारा उत्तराखंड सहित अन्य क्षेत्रों में आधारभूत संरचना और सामाजिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार से उप-प्रधानाचार्य श्री विनय शंकर, शिक्षिका श्रीमती मंजू, जगदीश प्रसाद, राज कुमार और इंद्रा बेरवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं संस्था की ओर से संस्थापक प्रमोद बमराड़ा, टी.सी. ठाकुर, सुधीर बमराड़ा, प्रवीण शर्मा और प्रियांशु बमराड़ा भी उपस्थित रहे।