काशी विश्वनाथ मंदिर में 16वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 68 से अधिक मरीजों को मिला विशेषज्ञ परामर्श

मैक्स स्पेशलिटी हॉस्पिटल देहरादून और काशी विश्वनाथ सेवा मंडल का संयुक्त आयोजन

मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून। “आरोग्यं परमं भाग्यं स्वास्थ्यं सर्वार्थसाधनम्” की भावना को साकार करते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में रविवार को 16वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर उत्तराखंड के अग्रणी मैक्स स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून और श्री काशी विश्वनाथ सेवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महंत श्री जयेंद्र पुरी जी की प्रेरणा से लगाया गया।

शिविर में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट (पेट एवं आंत रोग विशेषज्ञ) डॉ. सिमरनजीत सिंह ने 68 से अधिक मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श और जांच की सुविधा प्रदान की। शिविर में आए लोगों को पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों के बारे में जागरूक भी किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने भी शिविर का अवलोकन किया और मंदिर परिसर में निरंतर चलाए जा रहे स्वास्थ्य अभियानों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

शिविर के संचालन में रजत पटवाल, साहिल (फाइब्रोस्कैन तकनीशियन), दिव्या, भावना और मोहित ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पुरी, श्री विश्वनाथ चिकित्सा सेवा समन्वयक मनोज भंडारी, मनदीप, राजा, अंकित ममगाईं, रोनित पंवार और आदित्य सहित कई लोग उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि मंदिर परिसर में समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर लोगों को निशुल्क परामर्श और जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *