भारतीय योग संस्थान के अखिल भारतीय प्रधान देशराज गुप्ता 20 फरवरी को देहरादून में देंगे योग संदेश

“योग भगाए रोग” विषय पर स्वर्गपुरी आश्रम में होगा विशेष कार्यक्रम

मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून। उत्तराखंड वासियों के लिए स्वास्थ्य और योग से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर है। भारतीय योग संस्थान के अखिल भारतीय प्रधान देशराज गुप्ता 20 फरवरी 2026, शुक्रवार को देहरादून पहुंच रहे हैं।

सायं 3:00 बजे से 5:30 बजे तक स्वर्गपुरी आश्रम, रेस कोर्स पुलिस लाइन के सामने आयोजित कार्यक्रम में वह “योग द्वारा रोगों को कैसे दूर रखा जाए – योग भगाए रोग” विषय पर विस्तृत जानकारी देंगे।
यह जानकारी उत्तरांचल प्रेस क्लब, देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तराखंड के प्रांतीय मंत्री मोहनलाल विरमानी ने दी। विरमानी ने समस्त उत्तराखंड निवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर योग के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।

भारतीय योग संस्थान भारतीय संस्कृति में अटूट विश्वास रखता है और “वसुधैव कुटुंबकम्” को अपना आदर्श मानता है। संस्थान की स्थापना 10 अप्रैल 1967 को आदरणीय प्रकाश लाल द्वारा दिल्ली में पहले निशुल्क योग केंद्र से हुई थी। वर्तमान में देश-विदेश—मॉरीशस, यूके, फिजी, अमेरिका, दुबई, ताइवान, चीन आदि में लगभग 4500 निशुल्क योग केंद्र संचालित हैं।

संस्थान का उद्देश्य ऐसे कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है जो समाज में ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार कर सकें।

उत्तराखंड प्रांत में प्रांतीय मंत्री मोहनलाल विरमानी, जिला मंत्री सुधीर वर्मा, रणजीत राणा और मनोज जायसवाल अपनी टीम के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं।

गौरतलब है कि संस्थान देहरादून के गांधी पार्क, करनपुर, रेसकोर्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में निशुल्क योग कक्षाएं संचालित कर रहा है। ऑनलाइन माध्यम से भी योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *