उत्तराखंड के चार 50+ फुटबॉल खिलाड़ी इंटरनेशनल मास्टर्स स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए चयनित

उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण है। राज्य के चार 50 प्लस (50+) फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन इंटरनेशनल मास्टर्स स्पोर्ट्स चैंपियनशिप (फुटबॉल) 2026 के लिए हुआ है, जो यूनाइटेड अरब अमीरात के आबू धाबी में 6 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया गया तथा बीजेपी के रायपुर विधायक श्री उमेश शर्मा काउ को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी गईं। कार्यक्रम में विधायक श्री उमेश शर्मा काउ एवं दून डिफेन्स एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री संदीप गुप्ता द्वारा खिलाड़ियों को आशीर्वाद प्रदान किया गया।


उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार 50+ फुटबॉल टीम का अंतरराष्ट्रीय चयन

यह उत्तराखंड के खेल इतिहास में पहली बार है जब 50 प्लस फुटबॉल टीम के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुए हैं। चयनित खिलाड़ी खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड से जुड़े हैं।

चयनित खिलाड़ी

  • डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत (देहरादून)
    पूर्व नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी, रेफरी, इंटरनेशनल कोच एवं राज्य आंदोलनकारी

  • आसिफ अली (अल्मोड़ा)
    पूर्व नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी

  • गोपाल सिंह रावत (ऋषिकेश)
    पूर्व नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी

  • विमल सिंह रावत (देहरादून)
    पूर्व नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी


दिल्ली में लगे 15 दिवसीय राष्ट्रीय कैंप से हुआ चयन

इन खिलाड़ियों का चयन खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा दिल्ली में आयोजित 15 दिवसीय राष्ट्रीय कैंप के माध्यम से किया गया।
कैंप का संचालन फाउंडेशन के महासचिव श्री शैलेन्द्र सिंह (पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी) द्वारा किया गया।

  • 50+ वर्ग में 36 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

  • जिनमें से 22 खिलाड़ियों का अंतिम चयन हुआ

  • उत्तराखंड से 10 खिलाड़ी कैंप में शामिल थे

  • सफलतापूर्वक 4 खिलाड़ियों ने चयन प्राप्त किया


भारत की टीम शानदार प्रदर्शन करेगी : डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत

खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने विश्वास जताया कि भारतीय टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य व देश के लिए पदक लेकर आएगी और देश का नाम रोशन करेगी।

उन्होंने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 100 से अधिक देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
डॉ. रावत ने यह भी कहा कि विगत चार वर्षों से उत्तराखंड की खेलो मास्टर्स टीम 40+, 50+ और 60+ वर्ग में गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज पदक जीतकर लौटती रही है, जिसके उपरांत खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं खेल मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।


5 फरवरी को आबू धाबी के लिए रवाना होगा भारतीय दल

डॉ. रावत ने जानकारी दी कि देश भर से 58 खिलाड़ियों का भारतीय दल विभिन्न खेलों के लिए 5 फरवरी 2026 को यूनाइटेड अरब अमीरात (आबू धाबी) के लिए प्रस्थान करेगा।
इस दल में आईएएस, पीसीएस, सेना के अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *