Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388
रंजिश के चलते हरिद्वार में युवक की हत्या, गांव के पांच लोगों के खिलाफ तहरीर - मोनाल एक्सप्रेस

रंजिश के चलते हरिद्वार में युवक की हत्या, गांव के पांच लोगों के खिलाफ तहरीर

मृतक अशोक की फाइल फोटो। साभार पुलिस

 देहरादून : रंजिश के चलते हरिद्वार की लक्सर कोतवाली क्षेत्र में युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी ने पांच लोगों के खिलाफ पति की हत्या करने की शिकायत दी है।

   लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर खादर गांव निवासी सुनीता ने पुलिस को बताया कि पूर्व में हुए ग्राम पंचायत चुनाव में उसके पति अशोक सैनी ने ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा था। तब से गांव कुछ लोग अशोक से रंजिश रखने लगे। बहादुरपुर गांव के अड्डे पर उसके पति ने पिछले दिनों प्लाट खरीदा था। इसके पास एक आरोपी का भी प्लाट है। आरोप है कि सोमवार रात दो बजे कुछ लोग उनके कब्जा करने की नीयत से उनके प्लाट में बने कमरे को तोड़ रहे थे। जानकारी मिलने पर उसका पति अशोक गांव के प्रशांत के साथ अपने प्लाट पर पहुंचे तो आरोपियों ने उसके पति व प्रशांत पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पति की मौत हो गई। जबकि प्रशांत बुरी तरह घायल हो गया। पति की लाइसेंसी पिस्टल भी लूट ली। लक्सर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *