Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388
“नगर निगम को बताएं अपनी कम्पोस्ट(जैविक खाद तैयार करने) की कहानी”, आप को भी मिल सकता है पुरस्कार - मोनाल एक्सप्रेस

“नगर निगम को बताएं अपनी कम्पोस्ट(जैविक खाद तैयार करने) की कहानी”, आप को भी मिल सकता है पुरस्कार

आप को भी मिल सकता है पुरस्कार

देहरादून: अगर आप भी है देहरादून के रहने वाले हैं और आप भी गीले / जैविक कचरे से खाद बना रहे हैं तो नगर निगम प्रबंधन से साझा करें। आपकी कहानी को नगर निगम घर-घर तक पहुँचाएगा। आप अपने घर से निकलने वाले जैविक कचरे की खाद बना रहे हैं तो नगर निगम देहरादून को अपनी बनाई हुई खाद की सेल्फी या वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर टैग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप 7906653404 पर या दिए लिंक https://forms.gle/guXftLwGxxJaT2oP7
के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं या दिए गए नगर निगम देहरादून के सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

जैविक खाद दिखाता एक व्यक्ति

नगर आयुक्त मनुज गोयल ने बताया कि शुक्रवार तीन फरवरी सुबह 12 बजे नगर निगम द्वारा इसका शुभारम्भ किया जाएगा, जो भी लोग नगर निगम क्षेत्र के निवासी हैं, उनको अपने कार्य को प्रदर्शित करने का यह मौका दिया गया है। उन्हें अपनी खाद की कहानी नगर निगम को बतानी है और हम उसको घर-घर तक आगे पहुँचाएंगे।
महापौर सुनील उनियाल गमा ने बताया कि घर से उत्पन होने वाले कचरे मे बहुत बड़ी मात्रा मे गिला कचरा होता है जिसका समाधान केवल उसकी खाद बना कर ही हो सकता है। जो भी नागरिक देहरादून को इसके अंतर्गत सहयोग कर रहे हैं, उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा । साथ ही वॉल ऑफ़ कम्पोस्टिंग में भी आपको आने का मौका मिलेगा, जो शहर के अन्य नागरिकों को भी प्रेरित करेगा। सभी के सहयोग से नगर निगम देहरादून ने वर्ष 2022 मे स्वच्छता सर्वेक्षण मे 69 रैंक हासिल की है और इस बार हमारा प्रयास है की हम प्रथम 50 स्थान पर आ सकें, इसके लिए आप सभी की कॉम्पोस्ट की कहानी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *