slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
डब्ल्यूपीएल : उत्तराखंड की प्रेमा रावत को आरसीबी ने बनाया करोड़पति, नंदिनी कश्यप और राघवी बिष्ट को दोहरी खुशी - मोनाल एक्सप्रेस

डब्ल्यूपीएल : उत्तराखंड की प्रेमा रावत को आरसीबी ने बनाया करोड़पति, नंदिनी कश्यप और राघवी बिष्ट को दोहरी खुशी

  प्रेमा सबसे महंगी बोली लगने वाली खिलाड़ियों में चौथे स्थान पर रहीं      नंदिनी को दिल्ली कैपिटल और राघवी को आरसीबी ने 10-10 लाख में लिया     डब्ल्यूपीएल के अभी तक के इतिहास में प्रेमा उत्तराखंड की सबसे महंगी खिलाड़ी      देहरादून। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 के मिनी ऑक्शन में एक बार फिर से उत्तराखंड की महिला क्रिकेटरों का भी दबदबा नजर आया है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की खिलाड़ी प्रेमा रावत को आरसीबी ने 1.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइज 10 लाख था। प्रेमा सबसे महंगी बोली लगने वाली खिलाड़ियों में चौथे स्थान पर रहीं। महिला प्रीमियर लीग के अभी तक के सीजन में प्रेमा उत्तराखंड की पहली खिलाड़ी हैं जिन पर इतनी बड़ी बोली लगी है। इससे पहले अल्मोड़ा की एकता बिष्ट को आरसीबी ने पूर्व में 60 लाख में टीम में शामिल किया था। इस साल भी आरसीबी ने उन्हें रिटेन किया है। उनकी कप्तानी में पिछले साल आरसीबी चैंपियन बनी थी। वहीं, सितंबर माह में देहरादून में हुए महिला उत्तराखंड प्रीमियर लीग में भी प्रेमा ने शानदार प्रदर्शन किया था। वह बागेश्वर के सुमटी गांव की हैं। वह दाएं हाथ की बैटर और दाएं हाथ की लेग स्पिन गेंदबाज हैं। इसके अलावा हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी 20 श्रृंखला के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाने वाली देहरादून की नंदिनी कश्यप और टिहरी गढ़वाल की राघवी बिष्ट को भी उनके 10 लाख के बेस प्राइज पर लिया गया है। नंदिनी कश्यप को दिल्ली कैपिटल और राघवी बिष्ट को आरसीबी ने अपनी टीम में शामिल किया है। रविवार को बेंगलुरु में 19 खिलाड़ियों की बोली लगी। सिमरन शेख को ऑक्शन में सबसे ज्यादा एक करोड़ 90 लाख रुपये मिले। उन्हें गुजरात जायंट्स ने खरीदा। अनकैप्ड जी कमालिनी को मुंबई इंडियंस ने एक करोड़ 60 लाख में लिया।

राघवी बिष्ट और नंदिनी कश्यप

ऑक्शन में इन 19 क्रिकेटर को मिले खरीदार

डींड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज) – गुजरात जायंट्स – 1.70 करोड़ रुपये

नादिन डी क्लार्क (दक्षिण अफ्रीका) – मुंबई इंडियंस – 30 लाख रुपये

जी कमलिनी – मुंबई इंडियंस – 1.60 करोड़ रुपये

सिमरन शेख – गुजरात जायंट्स – 1.90 करोड़ रुपये

नंदिनी कश्यप – दिल्ली कैपिटल्स – 10 लाख रुपये

प्रेमा रावत – आरसीबी – 1.20 करोड़ रुपये

एन चरणानी – दिल्ली कैपिटल्स – 55 लाख रुपये

आरुषि गोयल – यूपी वारियर्स – 10 लाख रुपये

क्रांति गौड़ – यूपी वारियर्स – 10 लाख रुपये

संस्कृति गुप्ता – मुंबई इंडियंस – 10 लाख रुपये

जोशीथा वीजे – आरसीबी – 10 लाख रुपये

सारा ब्राइस (एससीओ) – दिल्ली कैपिटल्स – 10 लाख रुपये

अलाना किंग (ऑस्ट्रेलिया) – यूपी वारियर्स – 30 लाख रुपये

राघवी बिस्ट – आरसीबी – 10 लाख रुपये

जगरवी पवार – आरसीबी – 10 लाख रुपये

निकी प्रसाद – दिल्ली कैपिटल्स – 10 लाख रुपये

अक्षिता माहेश्वरी – मुंबई इंडियंस – 20 लाख रुपये

डेनिएल गिब्सन (इंग्लैंड) – गुजरात जायंट्स – 30 रुपये लाख

प्रकाशिका नाइक – गुजरात जायंट्स – 10 लाख रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *