slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
मिशन 2024 के लिए बूथ स्तर पर मजबूती से कार्य करें कार्यकर्ता: बडोनी - मोनाल एक्सप्रेस

मिशन 2024 के लिए बूथ स्तर पर मजबूती से कार्य करें कार्यकर्ता: बडोनी

उत्तरकाशी: भारतीय जनता पार्टी उत्तरकाशी के कालिंदी मंडल की कार्यसमिति की बैठक रविवार को मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश रावत की अध्यक्षता में मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष डॉ विजय बडोनी की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर, दीप जलाकर व वंदे मातरम गायन के साथ हुआ। इसके बाद मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप राणा ने प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रस्तुतीकरण दिया। इसके उपरांत मुख्य वक्ता के रूप में बलदेव चौहान ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। मंडल के प्रभारी डॉ विजय बडोनी ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत कर कार्यकर्ताओं को मिशन 2024 हेतु बूथ स्तर पर मजबूती से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को बूथ स्तर पर जनता को बताने व योजनाओं का लाभ दिलवाने को काम करने की बात कही। सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश बेलवाल ने सोशल मीडिया, सरल एप व डाटा प्रबंधन पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ। बैठक में निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष जय प्रकाश रावत, मंडल महामंत्री रामप्रकाश जुयाल संदीप चौहान पूर्व नगर मंडल उपाध्यक्ष चिन्यालीसौड़ संजय कंडियाल, मनमोहन सिंह राणा जी रघुवीर चौहान, खुशाल सिंह रावत, सूरज तोमर, भगवान सिंह पयाल अजय सिंह रावत, रामकुमार डिमरी ,यसपाल पवार, राहुल राणा देवेश डिमरी, सभी केंद्रों के संयोजक अध्यक्ष व पार्टी के मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *