मुख्‍यमंत्री धामी क्यों गए दिल्‍ली, पढ़ें पूरी खबर

CM Dhami

देहरादून: मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी गुरुवार शाम को दिल्‍ली गए। यहां वह शुक्रवार को एनडीएमए की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। बैठक में जोशीमठ भूधंसाव आपदा की नवीनतम स्थिति पर चर्चा हो सकती है। प्रदेश सरकार ने जोशीमठ के लिए दो हजार करोड़ के राहत पैकेज का प्रस्‍ताव केंद्र को भेजा है, जिसे जल्‍द स्‍वीकृति मिलने की संभावना है। मुख्‍यमंत्री बीते बुधवार शाम को खटीमा पहुंचे थे। गुरुवार को उन्‍होंने चंपावत में पूर्णागिरि धाम में तीन महीने चलने वाले मेले का उद्घाटन किया। कुमाऊं दौरे के बाद गुरुवार शाम को मुख्‍यमंत्री दिल्‍ली पहुंच गए।
मुख्‍यमंत्री एनडीएम की बैठक के अलावा शुक्रवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *