slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
लड़की छेड़ने से रोका तो मनचलों ने ऑटो चालक पर फायर झोंका, देहरादून आईएसबीटी की घटना, वीडियो वायरल - मोनाल एक्सप्रेस

लड़की छेड़ने से रोका तो मनचलों ने ऑटो चालक पर फायर झोंका, देहरादून आईएसबीटी की घटना, वीडियो वायरल

देहरादून। देहरादून आईएसबीटी के पास फ्लाईओवर के नीचे हथियार बंद मनचलों ने एक ऑटो चालक पर तमंचे से फायर कर दिया। नशे में होने के कारण निशाना चूक गया और सड़क से रिफ्लेक्ट होकर पास ही खड़े एक बुजुर्ग के सिर को छूते हुए गोली बाहर निकल गई। विवाद तब हुआ जब कुछ मनचले फ्लाईओवर के नीचे लकड़ियां छेड़ रहे थे। दरअसल, यहां पर कुछ श्रमिकों और खानाबदोश लोगों के परिवार भी रहते हैं। दो ऑटो चालकों ने इसका विरोध किया तो इनमें से एक ने तमंचे से फायर कर दिया। इस पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। किसी ने पास ही चौकी में भी सूचना दी। मनचले भागने लगे तभी इनमें से एक गिर गया। जिसको लोगों ने पकड़ लिया और पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला बीती सोमवार रात 12:00 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। पकड़ा गया युवक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का बताया जा रहा है। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो की सत्यता की हम पुष्टि नहीं करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *