देहरादून : भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का संग उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे हैं। यहां वह स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज के आश्रम में सोमवार को पहुंचे थे। मंगलवार सुबह विराट व अनुष्का आस्था पथ में मॉर्निंग वॉक पर निकले। आश्रम में दोनों ने योग किया और नाश्ता भी किया। विराट के आने की सूचना मिलते ही वहां प्रशंसकों की भीड़ लग गई। जिसके बाद अनुरोध पर विराट ने अपने फैंस के संग सेल्फी भी ली। अपने पसंदीदा क्रिकेटर को अपने बीच पाकर सभी फैंस बहुत खुश हुए और उन्होंने इस यादगार पल को अपने मोबाइल के कैमरे में हमेशा के लिए कैद कर दिया।