
गंगोत्री हाईवे पर वाहन दुर्घटना एक की मौत, पांच घायल



देहरादून : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित ऋषिकेश – गंगोत्री हाईवे पर डबराणी के पास बोल्डर गिरने से दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जिसमें एक की मौत और पांच लोग घायल हो गए। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ टीम घटना स्थल पर गई है।