देहरादून : रांची में चल रही 10वीं नेशनल रेस वॉकिंग एथलेटिक चैंपियनशिप में उत्तराखंड के सूरज पंवार ने मंगलवार को आयोजित 20 किमी पैदल चाल में 1 घंटा 20 मिनट 11 सेकंड का समय निकालकर रजत पदक जीता। साथ ही पूर्व में बने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया। देहरादून में रायपुर स्थित स्पोर्ट्स एक्सीलेंस विंग के प्रशिक्षक व उप क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट के मुताबिक, इसके साथ ही सूरज पंवार का चयन इन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है।
1. एशियाई खेल 2023
2.विश्व चैंपियनशिप 2023
3. ओलम्पिक खेल 2024 संभावित सूची में
4. एशियाई चैंपियनशिप (आयोजन नोमी जापान में होगा)।
साथ ही मानसी नेगी ने 10 किमी रोड रेस वॉकिंग में स्वर्ण पदक जीता। साथ ही रोड रेस वॉकिंग का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी स्थापित किया है।