slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
उत्तराखंड के फुटबॉलर विरेन्द्र सिंह रावत को G20 समिट से मिला निमंत्रण, 08 अप्रैल को दिल्ली में खेलों के विकास पर देंगे सुझाव - मोनाल एक्सप्रेस

उत्तराखंड के फुटबॉलर विरेन्द्र सिंह रावत को G20 समिट से मिला निमंत्रण, 08 अप्रैल को दिल्ली में खेलों के विकास पर देंगे सुझाव

 

देहरादून: उत्तराखंड के इतिहास में एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है। देहरादून के एक प्रसिद्ध फुटबॉलर, नेशनल कोच, रेफरी विरेन्द्र सिंह रावत को भारत में पहली बार होने जा रहे G20 समिट ( ग्लोबल 20 देशों ) वर्ष 2023 के लिए में आमंत्रित किया गया है। उनका नाम देश-विदेश के 320 नामित व्यक्तियों में शामिल किया गया है, जो विभिन्न क्षेत्रों के विकास को लेकर सुझाव देंगे। इसमें खेल, निर्माण, समाज सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों के व्यक्ति नामित किए गए हैं।

08 अप्रैल 2023 को दिल्ली मे आयोजित जी20 समिट में बोलने के लिए विरेन्द्र सिंह रावत को चार मिनट का समय दिया जाएगा। जिसमें वीएस रावत समाज को जागरूक करेंगे। वह बताएंगे कि खेल का हमारे जीवन में क्या महत्व है और कैसे खेल से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। इंसान जीवन भर सकारात्मक रहता है।

 

सभी 320 लोगों का नाम गिनिस वर्ल्ड ऑफ़ रिकॉर्ड मे अंकित होगा।

जिसमे रावत को G20 और गिनिस वर्ल्ड ऑफ़ रिकॉर्ड द्वारा सम्मानित किया जाएगा। ये उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

रावत का नाम इससे पूर्व भी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के करेंट अफेयर्स में अंकित हुवा है। रावत ने राज्य खेल फुटबाल और अन्य खेलों के विकास के लिए अपना जीवन समर्पित किया है।

 खेल नीति के मुख्य सुझाव भी उत्तराखंड सरकार के द्वारा स्वीकृत किए गए हैं। जिसमें रावत की ओर से दिया गया सुझाव खिलाड़ियों के लिए चार प्रतिशत स्पोर्ट्स कोटा भी लागू हुआ है।

रावत को अनगिनत इंटरनेशनल, नेशनल और स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 2022 मे पहली बार विरेन्द सिंह रावत के नेतृत्व में खेलो मास्टर्स गेम्स में उत्तराखंड को 40 प्लस मे ब्रॉन्स मेडल और 50 प्लस मे गोल्ड मेडल मिला है। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टीम को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *