बाइक से करते थे गांजे की तस्करी, इस बार पकड़े गए

देहरादून: सेलाकुई थाना पुलिस ने तीन किलो 400 ग्राम गांजा के साथ बाइक सवार दो तस्करो को गिरफ्तार किया है। गोविन्द कुमार साहनी के कब्जे से दो किलो गांजा व रतन साहनी के कब्जे से एक किलो 400 ग्राम गांजा पकड़ा है। बाइक भी सीज कर दी है। आरोपियों की पहचान गोविंद कुमार साहनी निवासी ग्राम सुरा थाना गायघाट जिला मुज्जफ्फरपुर बिहाल निवासी शिवनगर बस्ती थाना सेलाकुई जनपद देहरादून और रतन साहनी मूल निवासी गंगानगर थाना तिकुनिया जिला लखीमपुरखीरी उत्तर प्रदेश हाल निवासी शिवनगर बस्ती सेलाकुई जनपद देहरादून के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *