slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
मिलेगी सरकारी नौकरी: 1363 पदों के लिए होगी भर्ती परीक्षा, ये पद किए गए शामिल - मोनाल एक्सप्रेस

मिलेगी सरकारी नौकरी: 1363 पदों के लिए होगी भर्ती परीक्षा, ये पद किए गए शामिल

देहरादून : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) जल्द ही समूह ‘ग’ के 1363 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। आगामी कुछ दिनों में रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा का कैलेंडर जारी हो सकता है। आयोग के सचिव एसएस रावत के अनुसार, भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर तैयार किया जा रहा है। इनमें सहायक कृषि अधिकारी, आबकारी सिपाही, आबकारी निरीक्षक, पशुधन प्रसार अधिकारी, प्रयोगशाला सहायक, सहायक अध्यापकों के पद शामिल हैं। सभी परीक्षाएं आफलाइन होंगी। परीक्षाओं में आयोग की 75 प्रतिशत भागीदारी रहेगी। शेष 25 प्रतिशत कार्य एजेंसी करेगी। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर अभ्यर्थियों की जांच पुलिस करेगी। सभी परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर तक हो सकती हैं।

*इन पदों के लिए होगी परीक्षा*
सहायक कृषि अधिकारी के 34 पद, पशुधन। प्रसार अधिकारी व प्रयोगशाला सहायक के 126 पद, स्नातक स्तरीय 210, इंटरमीडियट स्तरीय 293, सहायक अध्यापक के 700 पद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *