पौड़ी के विकास से नहीं होगा कोई समझौता : अनिल बलूनी

पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन ने की गढ़वाल सासंद से मुलाकात।

मोनाल एक्सप्रेस, पौड़ी: गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के पौड़ी पहुंचने पर पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता नमन चन्दोला ने शुक्रवार रात उनसे पौड़ी सर्किट हाउस में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गढ़वाल सांसद से विकसित पौड़ी के संकल्प को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया।

प्रेस को जारी नोट के माध्यम से पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चन्दोला ने कहा कि गढ़वाल सांसद से पौड़ी के विकास से संबंधित बहुत सी योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श हुआ जिसमें सेंट्रल मेडिकल कॉलेज, सड़क चौड़ीकरण, पौड़ी को रेल कनेक्टिविटी से जोड़ना प्राथमिकता में रहा और इसके साथ ही अन्य योजनाओं को लेकर सकारात्मक वार्तालाप हुई।

कहा कि गढ़वाल सांसद के समक्ष 2000 नाली से ज्यादा जमीन की मंडल मुख्यालय पौड़ी में उपलब्धता से अवगत कराया गया है जिसको लेकर गढ़वाल सांसद ने भी सराहना की है।

संघर्ष समिति के संयोजक ने बताया कि गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने आश्वस्त किया है कि गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी के विकास से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और गढ़वाल मंडल मुख्यालय होने के नाते पौड़ी की बेहतरी के प्रयास उनकी प्राथमिकता में है।

शुक्रवार देर रात पौड़ी स्थित सर्किट हाउस पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने अनिल बलूनी का गर्मजोशी से स्वागत किया इस दौरान अनिल बलूनी ने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की बात को कहा ।

कार्यकर्ताओं से मुलाकात के पश्चात पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चन्दोला ने गढ़वाल सांसद से पौड़ी के प्रति उनके समर्पण को लेकर उनका आभार जताया और विकास योजनाओं को लेकर विचारों का आदान प्रदान किया इस दौरान गढ़वाल सांसद ने पौड़ी के लिए समर्पण दिखाते हुए पौड़ी के हर जरुरी मुद्दे पर साथ देने का वादा किया ।

इस दौरान अमित शुक्ला, अरविंद राणा , संजय बलूनी, संजय वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *