:- A4R Infra के एमडी आलोक कुमार अग्रवाल का पर्वतीय क्षेत्रों में सराहनीय सामाजिक योगदान
मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून। A4R Infra Private Limited के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री आलोक कुमार अग्रवाल पिछले कई वर्षों से समाजसेवी संस्था स्टॉप टीयर्स (Stop Tears) के माध्यम से उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार सृजन के क्षेत्र में निरंतर सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
A4R Infra Private Limited के मैनेजिंग डायरेक्टर आलोक कुमार अग्रवाल।
इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों के अनुभव (बी.टेक – सिविल इंजीनियरिंग, एम.टेक – हाईवे एवं ट्रैफिक इंजीनियरिंग) के साथ वे अपने व्यावसायिक दायित्वों के समान ही सामाजिक उत्तरदायित्व को भी गंभीरता से निभा रहे हैं।
श्री अग्रवाल का स्पष्ट मानना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उचित अवसर, संसाधन और मार्गदर्शन की है। यदि स्थानीय युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जाएँ, तो वे आत्मनिर्भर बनकर अपने क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
निष्ठा से सामाजिक कार्य और हर जरूरत पर तत्पर सहयोग :-
संस्था के संस्थापक श्री प्रमोद बमराड़ा के अनुसार, जब भी किसी आवश्यकता के लिए श्री अग्रवाल से सहयोग का अनुरोध किया गया, उन्होंने सदैव तत्परता से सहायता प्रदान की। हर परिस्थिति में उनका सहयोग त्वरित और संवेदनशील रहा है। संस्था उनके इस निरंतर सहयोग के लिए हृदय से आभारी है।
इन क्षेत्रों में निभाई अपनी सामाजिक जिम्मेदारी :-
:- जरूरतमंद बच्चों की स्कूल फीस
:- स्वरोजगार के लिए साधन उपलब्ध कराना
:- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सहयोग कराना इत्यादि।
उद्योग और समाज के समन्वय से संभव परिवर्तन :-
श्री अग्रवाल का सतत समर्थन इस बात का प्रमाण है कि जब उद्योग जगत और सामाजिक संस्थाएँ मिलकर कार्य करती हैं, तो दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में भी स्थायी और प्रभावी परिवर्तन संभव हो पाता है।
संस्था Stop Tears ने उनके विश्वास, सहयोग और प्रेरक दृष्टिकोण के लिए पुनः आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी शिक्षा एवं रोजगार सृजन के कार्यों को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प दोहराया है।