होटल में युवती ने लगाई फांसी

देहरादून: ऋषिकेश से लगे मुनिकीरेती क्षेत्र के एक होटल में रायगढ़ छत्तीसगढ़ की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कमरे में एक रजिस्टर मिला है, जिसमें अंग्रेजी में no one should be blame. I am doing all with my Consent आदि लिखा है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान रोली वैष्णव ( 21 वर्ष) पुत्री शिव शंकर वैष्णव निवासी खर्सिया रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है, जो 10 मार्च को यहां रुकी थी। बीती शनिवार शाम से उसका दरवाजा बंद था। प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि दरवाजे को तोड़कर देखा तो कमरे में युवती ने फांसी लगा रखी है। बाथरूम में खून पड़ा हुआ था तथा एक ब्लेड जिसमें खून लगा है मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *