देहरादून: ऋषिकेश स्थित मुनिकीरेती क्षेत्र में गंगा से युवक का शव मिला है। उसके हाथ और पांव रस्सी से बंधे हुए मिले। शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए केस की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि रविवार शाम मुनिकीरेती पुलिस को सूचना मिली की तपोवन पांडव पत्थर के पास युवक का शव पड़ा है। पुलिस टीम को मौके पर पहुंची तो देखा कि शव किसी युवक का था। जिसके हाथ और पांव बंधे हुए मिले। युवक की उम्र करीब 22- 23 वर्ष के करीब है। उसने जींस और टी-शर्ट पहनी है। शव करीब 48 घंटा पुराना है। उन्होंने बताया कि युवक की जेब से कुछ पर्चियां और एक चिलम मिली है। इन पर्चियों में कुछ नंबर मिले हैं।