slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
50 लाख की रंगदारी में सुनील राठी का गुर्गा सहारनपुर से गिरफ्तार - मोनाल एक्सप्रेस

50 लाख की रंगदारी में सुनील राठी का गुर्गा सहारनपुर से गिरफ्तार

देहरादून: जमीन के विवाद में 50 लाख की रंगदारी मांगने के प्रकरण में पुलिस ने कुख्यात सुनील राठी के गुर्गे को गिरफ्तार किया है। उससे एक पिस्टल 10 जिंदा कारतूस और दो मैगजीन बरामद की गई हैं। एसएससी अजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविकांत मलिक ने पिछले दिनों सिडकुल थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें रविकांत ने बताया था कि नवोदय नगर स्थित उनके जमीन का विवाद निपटाने के लिए रोशनाबाद जेल में बंद सुनील राठी के नाम से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है। रकम न देने पर हत्या की धमकी दी गई थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी सुशील गुज्जर निवासी मिरगपुर थाना देवबन्द जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *