slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
कोर्ट परिसर के बाहर दुष्कर्म पीड़िता ने गटका कीटनाशक - मोनाल एक्सप्रेस

कोर्ट परिसर के बाहर दुष्कर्म पीड़िता ने गटका कीटनाशक


देहरादून : हरिद्वार के रुड़की क्षेत्र में भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां तारीख पर आई दुष्कर्म पीड़िता ने कोर्ट परिसर के बाहर कीटनाशक गटक लिया। पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: डॉ मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल का नेता चुने जाने पर पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई


युवती भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसने 20 सितंबर 2023 को भगवानपुर थाने में रोलाहेड़ी थाना भगवानपुर के एक युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। 09 नवंबर को दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। युवती चार माह की गर्भवती बताई जा रही है। उसने कुछ समय पहले गर्भपात कराने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसकी कोर्ट में तारीख चल रही थी। मंगलवार को पीड़िता परिवार संग रुड़की की रामनगर स्थित कोर्ट में आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *