Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388
पुलकित आर्या ने हरिद्वार व पौड़ी में कुल 2,82,83,615 की अवैध संपत्ति अर्जित की - मोनाल एक्सप्रेस

पुलकित आर्या ने हरिद्वार व पौड़ी में कुल 2,82,83,615 की अवैध संपत्ति अर्जित की

वनंतरा रिजोर्ट की महिला कर्मचारी के हत्याकांड मामले में आरोपियों की अवैध संपत्ति जब्त करने प्रक्रिया शुरू, एसएसपी ने डीएम को भेजी रिपोर्ट

वनंतरा रिजोर्ट की महिला कर्मचारी की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी रिजोर्ट का मालिक पुलकित आर्या। जिसकी अवैध संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया पुलिस ने शुरू कर दी है।

देहरादून: वनंतरा रिजोर्ट की महिला कर्मचारी की हत्या के मामले में आरोपियों की अवैध संपत्ति जब्त करने प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आरोप है कि मुख्य आरोपी पुलकित आर्या ने अपने गैंग के सदस्यों के साथ संगठित गिरोह बनाकर उत्तराखण्ड के हरिद्वार एवं पौड़ी गढ़वाल जिले में अपने रिजोर्ट तथा उसके आसपास के क्षेत्र में असामाजिक कृत्यों से अवैध धन अर्जित किया। जिस सम्बन्ध में जनपद के थाना लक्ष्मणझूला में गैंगस्टर अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाउन मनिभूषण श्रीवास्तव (वर्तमान प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार) कर रहे हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे द्वारा गैंग बनाकर अपराध कारित करते हुये अवैध सम्पत्ति अर्जित करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्गत निर्देशों के क्रम में विवेचक द्वारा अभियुक्तगणों की आपराधिक कृत्य कर अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति की जानकारी की गयी तो पाया कि मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्या के द्वारा अपने गैंग के अन्य सदस्यों सौरभ भाष्कर एवं अंकित उर्फ पुलकित के साथ मिलकर समाज विरोधी क्रिया कलापों में संलिप्त रहते हुये क्षेत्र में विभिन्न आपराधिक घटनाओं को अन्जाम देकर लोक शान्ति व्यवस्था को अस्त-व्यस्त किया गया। अभियुक्त पुलकित आर्य एवं उसके गैंग के सदस्यों के इस प्रकार की आपराधिक कृत्यों से आम जनता में भारी आक्रोश पनपने के कारण प्रदेश में जगह-जगह धरना प्रदर्शन किये गये। गैंग के लीडर पुलकित आर्या द्वारा अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर संगठित अपराध करते हुये अवैध रुप से धन अर्जित किया गया है।

वनंतरा रिजोर्ट की फाइल फोटो

अभियुक्त पुलकित आर्य द्वारा अवैध रुप से अर्जित की गयी चल अचल सम्पत्ति की जानकारी की गयी तो यह तथ्य प्रकाश में आये कि मुख्य आरोपी पुलकित आर्य द्वारा जनपद हरिद्वार के विशनपुर झरड़ा अहतमाल में ₹ 32,00000/- की, सजनपुर पीली में ₹ 47,94,615/- एवं ज्ञानलोक कालोनी शेखपुरा कनखल में कुल ₹ 61,98,400/- भूमि अवैध रूप से अर्जित की गयी है। साथ ही अभियुक्त द्वारा एक ऑडी कार कीमती ₹40 लाख व एक टाटा सफारी कीमत ₹14 लाख के वाहन अवैध रुप से क्रय किये गये हैं। इस प्रकार अभियुक्त पुलकित आर्य द्वारा जनपद हरिद्वार में कुल ₹ 1,75,95,615/- की अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी है। अभियुक्त द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी उक्त सम्पती को कुर्क करने सम्बन्धी रिपोर्ट जिलाधिकारी हरिद्वार को प्रेषित की गयी है।
इसी प्रकार जनपद पौड़ी गढ़वाल में अभियुक्त द्वारा अवैध रूप से सरकारी (वन भूमि) पर अतिक्रमण करते हुये गंगाभोगपुर में वनन्तरा रिजोर्ट जिसकी कीमत रु0 1,06,88,000/-की भूमि अर्जित की गयी है। अवैध अर्जित सम्पत्ति कुर्क करने सम्बन्धी रिपोर्ट जिलाधिकारी पौड़ी को प्रेषित की गयी है। अभियुक्त पुलकित आर्या द्वारा जनपद हरिद्वार एवं जनपद पौड़ी में कुल ₹ 2,82,83,615 की अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *