slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
जन समस्याओं की मुख्यमंत्री कार्यालय से नियमित होगी निगरानी : धामी - मोनाल एक्सप्रेस

जन समस्याओं की मुख्यमंत्री कार्यालय से नियमित होगी निगरानी : धामी

शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जन समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में आमजन की शिकायतों को सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जी भी जन समस्याएं आ रही हैं, उनका समयबद्धता से निस्तारण किया जाए।
मुख्यमंत्री ने सचिव आर.मीनाक्षी सुन्दरम को निर्देश दिये कि जन समस्याओं से सबंधित जो भी पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय को प्राप्त हो रहे हैं, उन्हें सबंधित विभागों को भेजकर उस पर कृत कार्यवाही की नियमित अपडेट लिया जाए। सभी जन समस्याओं एवं शिकायतों की मुख्यमंत्री कार्यालय से नियमित निगरानी की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकांश जन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। कुछ जन समस्याओं को सबंधित विभागों को कार्यवाही करने के निर्देश दिये।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *