गोवंश तस्करी का आरोपी पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया

 देहरादून। विकासनगर क्षेत्र के ढालीपुर में यमुना नदी किनारे गोवंशों के अवशेष मिले थे। तब इस मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बुधवार को घटना में शामिल एक और आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी के कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा, एक कारतूस, कारतूस का खोखा, बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। आरोपी की पहचान एहसान निवासी ग्राम गंदेवाड़ा, थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *