Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388
बाहर से हर्बल फैक्ट्री, अंदर बन रही थी नशे की सामग्री - मोनाल एक्सप्रेस

बाहर से हर्बल फैक्ट्री, अंदर बन रही थी नशे की सामग्री

-पुलिस ने फैक्ट्री मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया फूड लाइसेंस लेकर -हर्बल फैक्ट्री में अवैध रूप से बनाई जा रही थी नशे के लिए दर्दनिवारक दवाएं            देहरादून। देहरादून के सहसपुर क्षेत्र में हर्बल फैक्ट्री की आड़ लेकर नशे के उपयोग में लाई जाने वाली दवाएं तैयार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार रात फैक्ट्री पर रेड मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें फैट्री का मालिक सहारनपुर निवासी संजय कुमार भी शामिल है। जबकि दो लोग फरार हैं। मौके से भारी मात्रा में नशे के उपयोग में लाई जाने वाली दर्दनिवारक दवाएं और सिरप जब्त किया गया है, जो यहां अवैध रूप से बनाए जा रहे थे। ये लोग माल तैयार करने के बाद उसे उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश में कई जगह बेचते थे। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि संजय पूर्व में सेलाकुई स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। जिसका मालिक उक्त फैक्ट्री में नशे के लिए दवा बनाता था। इस कारण संजय को इन दवा की सप्लाई चेन तथा डिमांड की जानकारी थी। तीन वर्ष पूर्व उक्त फैक्ट्री के मालिक उस्मान को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद उस्मान की फैक्ट्री बंद हो गई और संजय ने अपनी फैक्ट्री शुरू कर दी। सहसपुर थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2023 में ग्रीन हर्बल कंपनी के नाम से फूड लाइसेंस लिया था। इसकी आड़ में वह नशे के लिए दवाइयां बनाने लगा। नशे की सामग्री बनाने में प्रतिबंधित केमिकल और सॉल्ट का प्रयोग करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *