होली पर बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी : डीएम

हरिद्वार : हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने होली के मद्देनजर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने के आदेश जारी किए हैं। शुक्रवार देर शाम जारी आदेश में उन्होंने स्पष्ट किया कि 7 मार्च को होलिका दहन और 8 मार्च को होली है। जनपद में पर्व पर शान्ति व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों की मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे। इसलिए सभी अधिकारी जिला मुख्यालय पर अपनी उपस्थिति निरंतर बनाए रखेंगे। अपरिहार्य कारणों से किसी अधिकारी व विभागाध्यक्ष का मुख्यालय छोड़ा जाना अनिवार्य है तो उनसे अनुमति के बाद ही मुख्यालय छोड़ा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *