slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
एक किलो आटे का लालच देकर किया बच्चे का अपहरण, आरोपी दंपती दिल्ली से गिरफ्तार - मोनाल एक्सप्रेस

एक किलो आटे का लालच देकर किया बच्चे का अपहरण, आरोपी दंपती दिल्ली से गिरफ्तार


देहरादून : हरिद्वार में सात महीने के बच्चे का अपहरण करने वाले दंपति को पुलिस ने 24 घंटे में दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सोमवार को एक महिला अपने सात माह के बच्चे को लेकर भीख मांग रही थी। इसी दौरान आरोपी महिला ने उसके बच्चे के अपहरण की योजना बनाई। आरोपी महिला ने उक्त भिखारी महिला को लालच देकर एक किलो आटा लेने दुकान में भेज दिया और तब तक उसका बच्चा देखने की बात कही। जब तक वह भिखारी महिला वापस लौटी तो महिला के साथ बच्चा भी गायब मिला। इस पर उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक कर अपह्रत बच्चे को आनंद विहार आईएसबीटी बस अड्डा दिल्ली से बरामद करते हुए आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। महिला का नाम तमन्ना खातून व पति का नाम राजेन्द्र कुमार राठौर है। जो अहिरन टोला थाना बेनीगंज जिला हरदोई के रहने वाले हैं। उनका बच्चा नहीं है। इसीलिए उन्होंने बच्चा चोरी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *